सावन के पावन महीने में आने वाली हरियाली तीज का इंतजार हर सुहागिन महिलाओं को होता है। इस बार हरियाली तीज का पावन पर्व तीन अगस्त को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन पड़ने वाली हरियाली तीज के दिन किन उपायों को करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है।
शाम को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शनि मंत्र का करीब 108 बार जाप करें। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी।
धन प्राप्ति के लिए
शनिवार के दिन काले वस्त्र का दान करें। आपको धन की प्राप्ति होगी।
विवाह के लिए
शाम के समय माता गौरी के सामने श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं और एक घी का दीपक जलाकर उनकी आराधना करें। इस उपाय से जल्द ही आपके विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो जाएगी।