Saphala Ekadashi 2024: हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है, इस बार 26 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार सफला एकादशी साल 2024 की अंतिम एकादशी है, जो सुकर्मा योग और स्वाति नक्षत्र के बीच मनाई जाएगी। इस दिन सृष्टि के संचालक विष्णु जी की पूजा करने पर सभी समस्याओं का निवारण होता है, इतना ही नहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होती है।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सफला एकादशी सफलता से जुड़ी हैं, यदि किसी कार्य में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो इस दिन उसे करने पर कामयाबी मिल सकती हैं। इस दौरान विष्णु चालीसा का पाठ करना और भी लाभकारी माना गया है, इससे पापों से मुक्ति मिलती हैं और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आप साल की अंतिम एकादशी पर इस चालीसा का पाठ अवश्य करें, आइए इसके बारे में जानते हैं।