फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर 90 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, बहनें भाई की कलाई पर इस समय बांधे राखी

Wed, 31 Jul 2024 04:41 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2024: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषों के अनुसार इस साल राखी पर करीब 90 साल बाद 4 शुभ महासंयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raksha Bandhan 2024: 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस दिन सावन माह का आखिरी सोमवार व्रत भी रखा जा रहा है। यही नहीं इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। रक्षाबंधन हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे भाई-बहनों के अटूट रिश्ते का त्योहार माना गया है।

विज्ञापन


पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, और भाई बहन को रक्षा का वचन देता है। फिर बहन भाई को मिठाई खिलाकर अपना प्रेम व्यक्ति करती है। इस दौरान भाई बहन को उपहार भी देता है।

भारत में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषों के अनुसार इस साल राखी पर करीब 90 साल बाद 4 शुभ महासंयोग बन रहे हैं। इन योग में रक्षाबंधन मनाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन महासंयोग का हो रहा है निर्माण 
ज्योतिष के अनुसार साल 2024 में रक्षाबंधन के शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बनेगा। बता दें इस दिन सावन माह का अंतिम सोमवार भी है। ऐसे में राखी के लिए इस दिन को बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान सुबह (19 अगस्त  2024) से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। साथ ही रवियोग का भी निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में शुभ कार्य करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं। 

भद्राकाल का समय
18 अगस्त 2024 की रात 2 बजकर 21 मिनट पर भद्रा की शुरुआत होगी। इसका समापन 19 अगस्त 2024 को 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में 19 अगस्त के दिन दोपहर को 1 बजकर 24 मिनट के बाद से रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप भाई को राखी बांध सकती हैं। 

(अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें