Raksha Bandhan Bhadra Time 2024: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व बहन और भाई के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार हर साल के श्रावण मास के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और बंधन को मजबूत करता है। राखी बांधने के साथ ही मिठाइयां बांटी जाती हैं और घर में उत्सव का माहौल होता है। मगर इस दिन राखी बांधने का भी शुभ मुहूर्त होता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। दरअसल, रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का साया भी होता है, और भद्राकाल में राखी बंधना अशुभ माना जाता है। इस साल भी रक्षा बंधन के दिन भद्राकाल का साया रहेगा। ऐसे में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानना बहुत जरूरी है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि भद्राकाल कब समाप्त हो रहा है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?