फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Raksha Bandhan 2018: इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी और करें इन मंत्रों का जाप

Thu, 23 Aug 2018 10:49 AM IST
ज्योतिषाचार्य डाo पुनीत गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार राखी के नाम से भी प्रचलित है। श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले इस पर्व पर बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं और ईश्वर से उसकी लंबी आयु की और रक्षा की कामना करती हैं, वहीं दूसरी ओर भाई बहनें को तन, मन, धन से बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त को है और इसके साथ ही सावन का महीना भी समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


रक्षा बंधन के दिन बहनें वैसे तो भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, लेकिन ज्योतिष में इस दिन मंत्रों के रक्षा सूत्र को बांधने की बात भी कही गई है. यानी राखी के साथ बहन यदि खास मंत्रों का उच्चारण करती है तो भाई पर कोई भी विपदा नहीं आती और वह हर क्षेत्र में विजयी होता है। ज्योतिषाचार्य डाo पुनीत गुप्ता के अनुसार दरअसल, वास्तविक रक्षा सूत्र मंत्रों का ही होता है। इसलिए राखी बांधने के दौरान खास मंत्रों का उच्चारण जरूर करना चाहिए।

इस मंत्र का करें उच्चारण 
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल
अर्थात - जिस प्रकार राजा बलि में रक्षा सूत्र से बंधकर विचलित हुए बिना अपना सब कुछ दान कर दिया, उसी प्रकार हे रक्षा! आज मैं तुम्हें बांधता हूं, तू भी अपने उद्देश्य से विचलित न होना और दृढ़ बना रहना॥
विज्ञापन

या
ॐ यदाबध्नन्दाक्षायणा हिरण्यं, शतानीकाय सुमनस्यमाना:। तन्मस्आबध्नामि शतशारदाय, आयुष्मांजरदृष्टिर्यथासम्।।

राखी बांधने का मुहूर्त -
इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए लोगों के पास रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का भरपूर समय होगा।

रक्षाबंधन 2018 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :सुबह 06:04 से शाम 17:25 तक

मुहूर्त की अवधि : 11 घंटे 21 मिनट

इस बार राखी के दिन चंद्र व गुरु का गजकेशरी योग बन रहा है जो की सूर्योदय से लेकर देर रात्रि तक रहेगा। गुरु इस दिन तुला राशि में होंगे व चन्द्रमा कुम्भ राशि में होंगे इस कारण दोनों आपस में नवम पंचम रहेगे गुरु चंद्र यदि एक दूसरे को पूर्ण दृष्टि से देखे तो गजकेसरी योग निर्मित होता है। गजकेशरी योग में राखी बांधने से अटूट बंधन रहेगा, भाइयों को राजा के सामान सुख प्राप्त होगा।  इस योग में राखी बांधने से लक्ष्मी जी की की कृपा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें