फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purnima in 2024: साल 2024 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sat, 30 Dec 2023 04:37 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भविष्य पुराण के अनुसार देखें तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थान पर जा कर स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं और यदि कोई तीर्थ-स्थल पर नहीं जा सकता तो उसे घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिला सकता है। पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण (जल दान) करना भी बेहद शुभ माना गया है। आइए जानते हैं साल 2024 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है।
विज्ञापन
पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Purnima Tithi in 2024: पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर की बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि होती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। अलग-अलग जगहों पर पूर्णिमा को कई अलग तरह के नामों से जाना जाता है। कहीं इसे पौर्णिमी कहते हैं तो कहीं पूर्णमासी। हिन्दू धर्म में इस दिन दान, धर्म के साथ-साथ व्रत करने की भी मान्यता है। पूर्णिमा हर महीने में एक बार जरूर आती है इसीलिए देखा जाये तो साल के 12 महीने में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा को मानव के लिए बहुत लाभकारी माना गया है।  वैदिक ज्योतिष तथा प्राचीन शास्त्रों मत में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। इसीलिए चन्द्रमा के अपने पूरे रूप में होने की वजह से उसका असर सीधे जातक के मन पर पड़ता है। इस दिन घरों में भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा करते हैं। पुराणों के अनुसार पूर्णिमा वाले दिन को कई सारे देवी-देवता मानव रूप में परिवर्तित हो गए थे। इस दिन को हम आसमान में पूरा चाँद देखते हैं जो कि रात के अंधकार को मिटाने का काम करती है। भविष्य पुराण के अनुसार देखें तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थान पर जा कर स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं और यदि कोई तीर्थ-स्थल पर नहीं जा सकता तो उसे घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिला सकता है। पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण (जल दान) करना भी बेहद शुभ माना गया है। आइए जानते हैं साल 2024 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है।

दिनांक  पूर्णिमा 
गुरुवार, 25 जनवरी, 2024
पौष पूर्णिमा व्रत
शनिवार, 24 फरवरी, 2024 माघ पूर्णिमा व्रत
सोमवार, 25 मार्च, 2024
फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
मंगलवार, 23 अप्रैल, 2024 चैत्र पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 23 मई, 2024 वैशाख पूर्णिमा व्रत
शनिवार, 22 जून, 2024
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
रविवार, 21 जुलाई, 2024 आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
सोमवार, 19 अगस्त, 2024 श्रावण पूर्णिमा व्रत
बुधवार, 18 सितंबर, 2024 भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 17 अक्टूबर, 2024 अश्विन पूर्णिमा व्रत
शुक्रवार, 15 नवंबर, 2024 कार्तिक पूर्णिमा व्रत
रविवार, 15 दिसंबर, 2024 मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें