Tulsi Vivah Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार तुलसी का पौधा बहुत गुणकारी होता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं, अगर आप अपने परिवार में तरक्की चाहते हैं, अगर आप अपने करियर या बिजनेस में अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो इस साल तुलसी विवाह पर इस एक उपाय को जरूर अपनाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि आप तुलसी विवाह के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो परिणाम कई गुना बेहतर हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार यदि आप तुलसी से जुड़ा ये उपाय करते हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।
तुलसी विवाह का महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के प्रतीक शालिग्राम और विष्णु जी का विवाह होता है। ऐसा माना जाता है कि इस विवाह को करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।