फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट, जानें किस दिन दशहरा, दिवाली और करवाचौथ

Tue, 01 Oct 2019 08:41 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
october festival
विज्ञापन
अक्तूबर का महीना व्रत-त्योहारों के नाम रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर के महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। अक्टूबर महीने के शुरुआती दिनों में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की पूजा-आराधना रहेगी। इसी महीने में दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा,करवा चौथ और दिवाली जैसे बड़े पर्व का उत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा कई तीज और व्रत भी रखे जाएंगे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आइए जानते हैं इस महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट और तारीखें...
विज्ञापन


अक्टूबर 2019 के व्रत-त्योहार (October festivals vrats Hindu Calendar October 2019) 

शारदीय नवरात्रि - (29 सितंबर से 8 अक्टूबर) अष्टमी और नवमी तिथि 
1 अक्तूबर  - सिंदूर तृतीया
2 अक्तूबर  - विनायक गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, ललिता पंचमी
5 अक्तूबर  - सरस्वती पूजा, महानिशा पूजा, नवपत्रिका पूजा, नवपद ओली आरंभ
6 अक्तूबर  - दुर्गा महाष्टमी,  महानवमी व्र
7 अक्तूबर  - सरस्वती विसर्जन, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती
8 अक्तूबर  - दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी
9 अक्तूबर  - पापांकुशा एकादशी व्रत
10 अक्तूबर - पद्मनाभ द्वादशी व्रत
11 अक्तूबर - प्रदोष व्रत
13 अक्तूबर - आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
14 अक्तूबर - कार्तिक माह आरम्भ
17 अक्तूबर -  करवा चौथ व्रत, तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत
21 अक्तूबर - अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, कालाष्टमी
24 अक्टूबर - रमा एकादशी व्रत
25 अक्टूबर - प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, यम दीपम
26 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, हनुमान जन्म लग्न पूजा
27 अक्टूबर -  दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका,चोपड़ा पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
28 अक्टूबर - कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर - भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चन्द्र दर्शन
31 अक्टूबर- सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत आरंभ, नहाय खाय, नाग चतुर्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें