फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर महीने के व्रत-त्योहार: नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे होंगे प्रमुख त्योहार

Fri, 02 Oct 2020 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नवरात्रि के बाद राम नवमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ और दीवाली जैसे बड़े त्योहार आते हैं।
विज्ञापन
हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि के आरंभ होने पर शुभ कार्य भी आरंभ हो जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर का महीना व्रत-त्योहारों का महीना रहेगा। इस बार अधिक मास पड़ने के कारण त्योहार देरी से आरंभ से हो रहे हैं। आमतौर पर जैसे ही पितृपक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या पर होता है उसके अगले दिन से ही शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाते हैं। नवरात्रि के बाद राम नवमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ और दीवाली जैसे बड़े त्योहार आते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि के आरंभ होने पर शुभ कार्य भी आरंभ हो जाते हैं। आइए जानते हैं अक्तूबर महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार...
  • अधिकमास की पूर्णिमा- हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। वैसे तो हर महीने पूर्णिमा आती है लेकिन इस बार अधिक मास की पूर्णिमा 1 अक्तूबर को है। अधिक मास की पूर्णिमा  तीन साल में एक बार आती है। इस कारण से इसका महत्व काफी है। पूर्णिमा तिथि पर दान, स्नान और पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है।
  • गणेश चतुर्थी व्रत,5 अक्तूबर- प्रत्येक माह के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत में भगवान गणेश को दूर्वा घास और लड्डू का भोग लगाया जाता है। 
  • कमला एकादशी 13 अक्टूबर- सभी तिथियों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की आराधना से सभी तरह शुभ फल की प्राप्ति होती है। 13 अक्तूबर को अधिकमास की एकादशी है जिसे कमला एकादशी कहते हैं।
  • अधिक मास की अमावस्या- 16 अक्तूबर को अधिक मास की अमावस्या तिथि है। शास्त्रों में अमावस्या का विशेष महत्व होता है। अमावस्या तिथि पर स्नान और दान का विशेष महत्व होता है।
  • शारदीय नवरात्रि, 17 अक्तूबर- अधिकमास के खत्म होने पर 17 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इसी तिथि पर सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 
  • दुर्गाष्टमी, 24 अक्तूबर- 24 अक्तूबर को महाष्टमी है इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा आराधना की जाती है। नवरात्रि में दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है।
  • दुर्गा नवमी- 25 अक्टूबर को नवमी तिथि है। इस दिन ही छोटी कन्याओं को भोज कराया जाता है और उनका पूजन किया जाता है।
  • दशहरा- 26 अक्तूबर- दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस बार दशहरा 26 अक्तूबर को है।
  • पापांकुशा एकादशी, 27 अक्तूबर- भगवान विष्णु की आराधना का पर्व पापांकुशा एकादशी 27 अक्तूबर को है।
  • शरद पूर्णिमा, 30 अक्तूबर- शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन चंद्रमा सोलह कालाओं में परिपूर्ण रहता है। इसी तिथि पर भगवान कृष्ण गोपियों संग  रास रचाते हैं।
  •  कार्तिक मास शुरू- 31 अक्तूबर से कार्तिक महीना आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें