Navratri 2020 Durga Ashtami Navami Puja Date: शारदीय नवरात्रि का पवित्र दिन चल रहा है। शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से आरंभ हुआ था । इस बार अधिकमास के कारण नवरात्रि का पर्व करीब एक महीने की देरी पर शुरू हुआ था। कई बार की तरह इस बार भी अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जो भक्त हर बार नवरात्रि पर नौ दिनों तक उपवास और पूजा आराधना करते हैं उनमें से बहुत लोग अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर माता की विदाई करते हैं। इस बार अष्टमी तिथि 24 अक्तूबर शनिवार के दिन मनाई जाएगी जबकि नवमी तिथि 25 अक्तूबर को होगी। लेकिन पंचांग भेद के कारण अष्टमी और नवमी तिथि दोनों एक ही दिन है। दरअसल हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार दो तिथियां एक ही दिन पड़ जाती है। इस कारण से एक व्रत या त्योहार दो दिन मनाया जाता है। इस बार महाअष्टमी का व्रत 24 अक्तूबर को और नवमी तिथि का व्रत 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। जबकि दशमी तिथि पर विजयदशमी का पर्व होगा। वाराणसी के पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि का पूर्ण मान 24 अक्टूबर को है इसलिए निर्विवाद रूप से अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी जबकि दशमी तिथि 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी।