फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019 Date: शारदीय नवरात्रि कब से हो रहे हैं शुरू, किस तिथि में कौन सी पूजा

Mon, 16 Sep 2019 08:17 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
navratri puja 2019
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 29 सितंबर 2019 से हो रही है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है। मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रुप हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना जिसे घट स्थापना भी कहते हैं की जाती है। इन दिनों लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की सारी तिथियां। 

विज्ञापन


नवरात्रि का महत्व
हिन्दू धर्म  में नवरात्रि का बहुत महत्व है। पूरे वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा आषाढ़ और माघ महीने में गुप्त नवरात्रि आते हैं। तंत्र साधना के लिए गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। देवी माता को प्रसन्न करने के लिए तांत्रिक तंत्र साधना करते हैं। लेकिन सिद्धि साधना के लिए शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले नवरात्र गुप्त नवरात्र कहलाते हैं। हालांकि गुप्त नवरात्र को आमतौर पर नहीं मनाया जाता लेकिन तंत्र साधना करने वालों के लिये गुप्त नवरात्र बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। तांत्रिकों द्वारा इस दौरान देवी मां की साधना की जाती है। नवरात्रि के 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है।
विज्ञापन


नवरात्रि में शुभ कार्य
शारदीय नवरात्रि में हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं इसमें किसी विशेष कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इन खास दिनों पर लोग गृह प्रवेश और नई गाड़ियों की खरीददारी करते हैं।
विज्ञापन


Navratri 2019 Calendar: किसी तिथि पर किस देवी की होगी पूजा-आराधना

29 सितंबर 2019 - नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना - शैलपुत्री 
30 सितंबर 2019 - नवरात्रि 2 दिन द्वितीया- ब्रह्मचारिणी पूजा
1 अक्टूबर 2019 - नवरात्रि का तीसरा दिन तृतीया तिथि - चंद्रघंटा पूजा
2 अक्टूबर 2019 - नवरात्रि का चौथा दिन चतुर्थी - कुष्मांडा पूजा
3 अक्टूबर 2019 - नवरात्रि का 5वां दिन पंचमी - स्कंदमाता पूजा 
4 अक्टूबर 2019 - नवरात्रि का छठा दिन षष्ठी - कात्यायनी पूजा
5 अक्टूबर 2019 - नवरात्रि का सातवां दिन सप्तमी - कालरात्रि पूजा 
6 अक्टूबर 2019 - नवरात्रि का आठवां दिन अष्टमी - महागौरी, दुर्गा अष्टमी
7 अक्टूबर 2019 - नवरात्रि का नौवां दिन नवमी - नवमी हवन, नवरात्रि पारण
8 अक्टूबर 2019-  दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें