29 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा आश्विन मास की शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से आश्विन महीने की नवमी तक स्वर्गलोक से पृथ्वी पर वास करती हैं। नौ दिनों तक पृथ्वी पर रहने के कारण मां के भक्त इन दिनों उपवास और पूजा पाठ करते हैं। इन नौ दिनों तक देवी का अलग-अलग रूपों की उपासना होती है। नवरात्रि पर लोग अपने घरों में कलश स्थापना और माता की चौकी निकालते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में मां शक्ति की पूजा में किन-किन सामग्रियों का शामिल किया जाता है।
नवरात्रि के लिए पूजा सामग्री
- मां दुर्गा की फोटो या मिट्टी की प्रतिमा
- मां को चढ़ाने के लिए लाल चुनरी
- कलश और घर के मुख्य द्वार के लिए आम की पत्तियां
- चावल, एक आसन (बैठने के लिए), माता पर चढ़ाने के लिए सिंदूर
- दुर्गा सप्तशती की किताब
- लाल कलावा, चंदन, गंगा जल, शहद
- नारियल, कपूर, देशी घी
- जौ के बीज, मिट्टी का बर्तन, पान के पत्ते
- गुलाल, लाल फूल विशेषकर गुड़हल का फूल, माला
- सुपारी, लौंग, इलायची
इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी