नवरात्रि 2018 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते हैं। इस बार नवरात्रि 10 अक्टूबर से प्रारम्भ होंगे। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना शुक्ल प्रतिपदा की तिथि पर ही होती है। इस बार आश्विन माह की शुक्ल प्रतिपदा 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 17 मिनट से आरम्भ हो रही है। 9 अक्टूबर को सुबह 9: 16 मिनट तक अमावस्या रहेगी इसके बाद यह तिथि समाप्त हो जाएगी। 10 अक्टूबर बुधवार को प्रतिपदा 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी ऐसे में माता के भक्त सुबह 7 बजकर 25 तक कलश स्थापना कर सकते हैं। ये समय कलश या घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त रहेगा।
वहीं अगर किसी कारण से आप 10 अक्टूबर की सुबह के मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना शुभ रहेगा। 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। शास्त्रों में अमावस्यायुक्त शुक्ल प्रतिपदा मुहूर्त में कलश स्थापना करना अशुभ माना जाता है।
शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों की चाल को देखते हुए आइए जानते हैं देशभर के अलग-अलग शहरों में कलश स्थापना के लिए कौन सा समय शुभ रहेगा।
शहर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
दिल्ली 6 : 23 से 6 : 56 मिनट तक
कोलकाता 5 : 34 से 6 : 07 मिनट तक
मुंबई 6 : 35 से 7 : 56 मिनट तक
लखनऊ 6 : 07 से 6 : 40 मिनट तक
जम्मू 6 : 34 से 7 : 09 मिनट तक
भोपाल 6 : 19 से 6 : 51 मिनट तक
पटना 5 : 49 से 6 : 21 मिनट तक
जयपुर 6 : 34 से 7 : 09 मिनट तक
शिमला 6 : 33 से 7 : 07 मिनट तक
चण्डीगढ़ 6 : 26 से 7 : 00 मिनट तक
भुवनेश्वर 5 : 43 से 6 : 15 मिनट तक
गांधीनगर 6 : 37 से 7 : 10 मिनट तक