नाग पंचमी पर पूजा के दौरान जरूर करें नाग देवता की आरती
- फोटो : अमर उजाला
Nag Panchami Ki Aarti in Hindi: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 21 अगस्त 2023, दिन सोमवार को है। यह दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित होता है। इस दिन लोग नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। नाग पंचमी के दिन व्रत रखना और नाग देवता की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ ही उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। नाग देवता की आरती इस प्रकार है...
Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर कैसे करें नाग देवता की पूजा? जानें क्या है सही विधि
नाग पंचमी की आरती
श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
चले बिन पैर सुने बिन काना ।
उनको अपना सर्वस्व दीजे।।
पाताल लोक में तेरा वासा ।
शंकर विघन विनायक नासा ।
भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।
शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
दुष्ट जनों का करे निवाला ।
भगत तेरो अमृत रस पिजे।।
वेद पुराण सब महिमा गावें ।
नारद शारद शीश निवावें ।
सावल सा से वर तुम दीजे।।
नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
खीर चूरमे का भोग लगावे ।
रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।