फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी 2026: कब रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Fri, 27 Nov 2026 04:34 PM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Mokshada Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए जानते हैं इसकी सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
मोक्षदा एकादशी 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mokshada Ekadashi 2026 Shubh Muhurat In Hindi: हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से भक्तों को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साल 2026 में मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर, रविवार को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

विज्ञापन




मोक्षदा एकादशी व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इस दिन व्रत खोलने का शुभ समय सुबह 07:10 बजे से 09:13 बजे तक रहेगा। मान्यता के अनुसार, शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पारण करना महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। 

 

 


मोक्षदा एकादशी व्रत पूजा विधि

 

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय से पहले स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु तथा व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा स्थल पर चौकी लगाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • भगवान को पीले फूल, फल (जैसे केला, नारियल), पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें।
  • इस दिन भगवद्गीता का पाठ और मोक्षदा एकादशी की व्रत कथा सुनना शुभ माना जाता है।
  • अगले दिन द्वादशी तिथि पर स्नान व पूजा के बाद सात्विक भोजन से व्रत का पारण करें। 

विज्ञापन



मोक्षदा एकादशी का धार्मिक महत्व
मोक्षदा एकादशी को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और पुण्यदायी तिथि माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। मान्यता है कि महाभारत काल में कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को इसी तिथि पर श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इसलिए मोक्षदा एकादशी पर गीता का पाठ करना, उसके श्लोकों का अर्थ समझना और जीवन में उसकी शिक्षाओं को अपनाना विशेष फलदायी माना जाता है।


 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें