फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mhaga Ganesh Jayanti 2020: माघी गणेश जयंती आज, इस विधि से करें गणपति महाराज को प्रसन्न

Tue, 28 Jan 2020 12:13 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंडाल में गणेश की प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Mhaga Ganesh Jayanti 2020: आज माघी गणेश जयंती मनाई जा रही है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में यह पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ख़ासकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में माघी गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों की बहुत भीड़ होती है। शास्त्रों में चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। हर महीने में दो बार चतुर्थी व्रत आता है। माघ महीने की शुक्लपक्ष की चतुर्थी को वरद, विनायक और  तिलकुंद चतुर्थी कहा जाता है। वरद चतुर्थी व्रत करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। चतुर्थी व्रत में भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है।

विज्ञापन


पूजा-विधि
इस दिन व्रतधारी लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
पूजा करते समय अपना मुंह पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर रखें।
पांच दुर्वा गणेश जी को अर्पित करें।
गणेश जी को लाल सिंदूर से तिलक करें।
तिल से बनी चीजों से गणेश जी को भोग लगाएं। 
गणेश जी को लाल वस्त्र भेंट करें।
पांच बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
पान सुपारी अर्पित करें।
व्रत रखने वाले लोग सायंकाल में संकष्टी गणेश चतुर्थी की कथा पढ़ें या सुनें और दूसरो को भी सुनाएं।

गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें