मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 मई की सुबह 5 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 2 मई की सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में 1 मई के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आप विधिनुसार पूजा-अर्चना कर के प्रभु को प्रसन्न कर सकते हैं।
जन्माष्टमी व्रत और पूजन विधि
- जन्माष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें।
- घर में चौकी लगाकर कृष्ण जी के साथ राधा रानी की मूर्ति को विराजमान करें।
- सभी पूजा सामग्री का पास रखें और दीप को जलाएं।
- इसके बाद भगवान की आरती करना शुरू करें।
- फिर सभी देवताओं को नमस्कार करते हुए व्रत का संकल्प लें।
- इस दौरान कृष्ण जन्म कथा का पाठ जरूर करें, यह बहुत शुभ माना जाता है।
- पूजा के बाद भगवान जी को मिश्री माखन का भोग लगाएं।
- इस दौरान भगवान से प्रार्थना करते हुए कुछ मंत्रों का भी जाप करें।
- बाद में प्रसाद का वितरण करें।
श्रीकृष्ण के शक्तिशाली मंत्र
कृं कृष्णाय नमः
ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
ओम क्लीम कृष्णाय नमः
गोकुल नाथाय नमः
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है