फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2026 Daan: मौनी अमावस्या आज, राशि अनुसार दान करने से मिलेगा अक्षय पुण्य का लाभ

Sun, 18 Jan 2026 01:02 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Mauni Amavasya 2026 Daan: मौनी अमावस्या पर स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं राशिनुसार दान का महत्व
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर दान का महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mauni Amavasya 2026 Daan: आज मौनी अमावस्या है। हिंदू धर्म में माघ अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है उसका विशेष महत्व होता है। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान, पूजा-पाठ, जप-तप और दान करने के विशेष महत्व होता है। इससे अलावा इस दिन  मौन व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मौनी अमावस्या पर जो लोग मौन का व्रत रखते हुए पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान करते है उसे कई गुने अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इस बार मौनी अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा समेत बुध, शुक्र और मंगल ये पांच ग्रह मकर राशि में रहेंगे, जिससे इसका काफी महत्व और प्रभाव बढ़ गया है। मौनी अमावस्या के दिन राशि के अनुसार चीजों का दान करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर राशिनुसार किन-किन चीजों का दान करें।
विज्ञापन


मेष और वृश्चिक राशि
मेष तथा वृश्चिक राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन लाल मसूर की दाल, लाल चंदन, लाल वस्त्र,तांबा और सिंदूर दान करने से लाभ होगा।

तुला और वृषभ राशि
तुला और वृषभ राशि के जातक को मौनी अमावस्या के दिन सफेद वस्त्र, कपूर, अगरबत्ती, दही, चावल, चीनी, दूध आदि का दान करना चाहिए।

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें इस दिन मौन व्रत और पितृ तर्पण का महत्व

मिथुन और कन्या राशि
इस राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी, हरी दाल, हरा फल, हरा वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, मोती, शंख, कपूर आदि का दान करना शुभ रहता है।

सिंह राशि
गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चन्दन, माणिक्य, शहद, केसर, घी, कुमकुम आदि दान करें।

धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के जातक को इस दिन पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, धार्मिक पुस्तक, केसर, चने की दाल आदि का दान करना चाहिए।

मकर और कुंभ राशि
इन राशि के जातक को मौनी अमावस्या के दिन काला तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द की दाल, काला फूल , चमड़े की चप्पल, काली मिर्च, काजल आदि का दान करना चाहिए।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें