Margashirsha Purnima 2020: मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का बड़ा महत्व माना जाता है। अगहन भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय मास माना गया है। इसलिए अगहन पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान, दान और ध्यान विशेष फलदायी होता है। यदि कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और श्रद्धा से इस व्रत को करता है तो वह इसी जन्म में मोक्ष प्राप्ति कर सकता है।