फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festivals in March 2024: मार्च में कब है महाशिवरात्रि, होली और रमजान? देखें सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Thu, 29 Feb 2024 09:13 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

March 2024 Festival List : प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मार्च का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस वर्ष मार्च के महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, विजया एकादशी और फाल्गुन अमावस्या जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार आएंगे।
विज्ञापन
march festival list - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

March 2024 Festival List : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च माह की शुरुआत होने वाली है और धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मार्च में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मार्च का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस वर्ष मार्च के महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, विजया एकादशी और फाल्गुन अमावस्या जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार आएंगे। साथ ही इस माह में ही रमजान भी शुरू होने वाले हैं, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं मार्च में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट...

विज्ञापन


Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि

6 मार्च- विजया एकादशी
6 मार्च को विजया एकादशी है। इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाता है। माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति विष्णु जी की पूजा करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर होती हैं और हर कार्य में सफलता मिलती है। 
विज्ञापन


8 मार्च- महाशिवरात्रि 
इस वर्ष मार्च में 8 तारिख को महाशिवरात्रि है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिव भक्त मंदिर में जाकर शिवजी की पूजा और अभिषेक करते हैं। 

10 मार्च- फाल्गुन अमावस्या 
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुन की अमावस्या कहा जाता है। इस वर्ष 10 मार्च को फाल्गुन अमावस्या है। इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य देव को जल देना चाहिए। 

17 मार्च- होलाष्टक शुरू
होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होता है और फाल्गुन पूर्णिमा पर इसका समापन होता है। इस वर्ष 17 मार्च 2024 से होलाष्टक शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होगा। 

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ, इस दिन व्रत और पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

20 मार्च- आमलकी एकादशी  
आमलकी एकादशी 20 मार्च को है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन आप आंवला ग्रहण कर सकते हैं और आंवले का दान भी कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। 

24 मार्च- होलिका दहन  
होली और होलिका दहन हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार होता है।  होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है।

30 मार्च- रंगपंचमी 
इस वर्ष 30 मार्च को रंगपंचमी है। ये पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन बृज में 40 दिनों से चला आ रहा होली का उत्सव समाप्त होता है। 

रमजान का महीना
मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना पाक माना जाता है। रमजान चंद्रमा पर निर्भर है। अगर चांद 10 मार्च को निकलता है तो 11 मार्च को रमजान माह की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि उम्मीद यह लगाई जा रही है कि 11 मार्च से ही रमजान महीने का प्रारंभ होगा। ऐसे में यदि रमजान 11 मार्च से शुरू होगा तो 9 अप्रैल इसका अंतिम दिन होगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें