फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर खिचड़ी, तिल और गुड़ के दान का महत्व , संक्रांति स्नान का पुण्यकाल

Mon, 13 Jan 2025 11:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह सूर्योदय 7 :21 बजे से सूर्यास्त तक शाम 5 :50 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति प्रवेश से पूरे वर्ष का शुभा शुभ फल जानने की परंपरा है। इस दिन किए गए दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Makar Sankranti Khichdi Significance: 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति इस बार बाघ पर सवार होकर आ रही है,जिसका उपवाहन घोड़ा है। पंचाग के अनुसार माघ कृष्ण प्रतिपदा 14 जनवरी, मंगलवार को सुबह 8 :55 बजे भुवन भास्कर सूर्यदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि (संक्रांति)में प्रवेश कर रहे हैं। इस दिन खरमास समाप्त हो रहा है और शुभ और मांगलिक कार्य पुनः आरम्भ हो जाएंगे। 
विज्ञापन


मकर संक्रांति का पुण्यकाल
मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह सूर्योदय 7 :21 बजे से सूर्यास्त तक शाम 5 :50 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति प्रवेश से पूरे वर्ष का शुभा शुभ फल जानने की परंपरा है। इस दिन किए गए दान का विशेष महत्व है और यह जीवन में सुख, समृद्धि, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर दान का महत्व
1. तिल और गुड़ का दान
तिल-गुड़ का दान करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है और पापों का नाश होता है। यह दान शनि दोष को शांत करने में भी सहायक होता है।

2. अन्न और कपड़ों का दान
अन्न और कपड़ों का दान जरूरतमंदों की सहायता के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि अन्न दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है,ग्रहदोष दूर होते हैं।
विज्ञापन


Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य उपासना, मिलेंगे शुभ फल

3. खिचड़ी का दान
खिचड़ी का दान करने से घर में खुशहाली आती है और शारीरिक व मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह दान यश और कीर्ति को भी बढ़ाता है।

4. कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान
कंबल दान से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में शीतकालीन कष्टों से राहत मिलती है। यह दान कुंडली के शनि और राहु दोष को शांत करता है।

5. सूर्य को अर्घ्य और तांबे के बर्तन का दान
सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक तनाव दूर होता है। तांबे के बर्तन का दान करने से ग्रहों का संतुलन होता है और विशेष रूप से सूर्य दोष शांत होता है।

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन देवताओं को अर्पित करें खिचड़ी, पूरी होगी हर मनोकामना

6. गायों को चारा और दाना खिलाना
गायों को चारा देने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यह दान आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।

7. सोने या पीतल के आभूषण का दान
सोने का दान करने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है। पीतल का दान गुरु ग्रह को मजबूत करता है और विद्या व धर्म की वृद्धि करता है।

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन 5 मंत्रों का जाप, सूर्य देव प्रसन्न होकर दूर करेंगे हर समस्या

8. मिठाई और फल का दान
मिठाई और फलों का दान करने से जीवन में मिठास और संतुलन आता है। यह दान मित्रता और परिवारिक संबंधों को मजबूत करता है।

9. सरसों का तेल और दीपक दान
इस दान से शनि और राहु के दोषों का निवारण होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का वास होता है।

10. धन और सिक्कों का दान
 इस दान से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां समाप्त होती हैं। यह दान कुंडली के मंगल दोष को शांत करता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें