फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: 14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं

Mon, 13 Jan 2025 03:01 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Things Avoid on Makar Sankranti: मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रान्ति पुण्य काल मुहूर्त 14 जनवरी की सुबह 09:03 से शाम 05:46 बजे तक रहेगा। महा पुण्य काल समय सुबह 09:03 से सुबह 10:48 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
मकर संक्रांति क्या करें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Do's and Don'ts on Sankranti 2025: मकर संक्रांति एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो आमतौर पर 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य उत्तर दिशा की ओर गति करता है। मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रान्ति पुण्य काल मुहूर्त 14 जनवरी की सुबह 09:03 से शाम 05:46 बजे तक रहेगा। महा पुण्य काल समय सुबह 09:03 से सुबह 10:48 बजे तक रहेगा। इसलिए इसे उत्तरायण संक्रांति भी कहते हैं।

विज्ञापन


मकर संक्रांति और उत्तरायण के दिन स्नान, दान और पतंग उड़ाना सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। इस दिन खरमास समाप्त हो जाता है। जिसके कारण शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात के समय स्नान दान नहीं किया जा सकता। क्योंकि, मकर संक्रांति पर सूर्य देव की उपासना की जाती है। मकर संक्रांति के दिन दान और स्नान के अलावा कुछ ऐसा काम भी जिन्हें करने के लिए मना किया गया है। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर क्या करें क्या न करें।
 

Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य उपासना, मिलेंगे शुभ फल

Jain Festival 2025 Calendar: 2025 में कब-कब मनाए जाएंगे जैन धर्म के प्रमुख त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर

Lohri 2025 Upay: शुभ योग में लोहड़ी का पर्व, परिवार में सुख-समृद्धि के लिए करें ये खास उपाय

विज्ञापन

मकर संक्रांति क्या करें - फोटो : adobe stock
मकर संक्रांति पर क्या करें
  • मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। यदि आप नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर में ही गंगाजल या शुद्ध पानी से स्नान करें और तिल डालें। 
  • सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पहले जल में लाल फूल और तिल डालें और फिर अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है। 
  • मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का सेवन और दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। यह दान कड़वाहट को मीठे में बदलने का प्रतीक है। 
  • इस दिन सूर्य देव को खिचड़ी और तिल-गुड़ का प्रसाद अर्पित करना शुभ माना जाता है, फिर उसे दूसरों में बांटें। 
  • मकर संक्रांति के दिन ॐ सूर्याय नमः या ॐ नमो भगवते सूर्याय मंत्र का जाप करें। 
  • मकर संक्रांति के दिन गरीबों को भोजन, कपड़े और धन दान करना अत्यधिक पुण्यदायक होता है। 
विज्ञापन

मकर संक्रांति क्या करें - फोटो : adobe stock
मकर संक्रांति के दिन क्या ना करें
  • मकर संक्रांति के दिन गलती से भी स्नान किए बिना भोजन ग्रहण न करें। 
  • मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के विशेष महत्व होता है, लेकिन इस दिन भूलकर भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। 
  • मकर संक्राति पर सफेद चावल और नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि दान करने से बचें। 
  • मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन या शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • मकर संक्रांति के दिन चौखट पर आए किसी भी ब्राह्मण और जरूरतमंद को बिना कुछ दान दिए वापस न लौटाएं।  
  • इसके अलावा किसी भी व्यक्ति का अपमान न करें, मान्यता है कि ऐसा करने वाला व्यक्ति पाप का भागी बन सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें