मकर संक्रांति क्या करें
- फोटो : adobe stock
मकर संक्रांति पर क्या करें
- मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। यदि आप नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर में ही गंगाजल या शुद्ध पानी से स्नान करें और तिल डालें।
- सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पहले जल में लाल फूल और तिल डालें और फिर अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
- मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का सेवन और दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। यह दान कड़वाहट को मीठे में बदलने का प्रतीक है।
- इस दिन सूर्य देव को खिचड़ी और तिल-गुड़ का प्रसाद अर्पित करना शुभ माना जाता है, फिर उसे दूसरों में बांटें।
- मकर संक्रांति के दिन ॐ सूर्याय नमः या ॐ नमो भगवते सूर्याय मंत्र का जाप करें।
- मकर संक्रांति के दिन गरीबों को भोजन, कपड़े और धन दान करना अत्यधिक पुण्यदायक होता है।
मकर संक्रांति क्या करें
- फोटो : adobe stock
मकर संक्रांति के दिन क्या ना करें
- मकर संक्रांति के दिन गलती से भी स्नान किए बिना भोजन ग्रहण न करें।
- मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के विशेष महत्व होता है, लेकिन इस दिन भूलकर भी तेल का दान नहीं करना चाहिए।
- मकर संक्राति पर सफेद चावल और नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि दान करने से बचें।
- मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन या शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन चौखट पर आए किसी भी ब्राह्मण और जरूरतमंद को बिना कुछ दान दिए वापस न लौटाएं।
- इसके अलावा किसी भी व्यक्ति का अपमान न करें, मान्यता है कि ऐसा करने वाला व्यक्ति पाप का भागी बन सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।