फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2024: आज मकर संक्रांति पर भूल से भी न करें ये काम

Mon, 15 Jan 2024 09:54 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सूर्य देव की पूजा का विधान है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने की परंपरा है।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर भूल से भी न करें ये कार्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Makar Sankranti 2024: सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सूर्य देव की पूजा का विधान है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन नदी-दान से जातकों के सारे पाप धुल जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य देव मकर राशि में आते हैं, जिसका प्रभाव न केवल सभी राशियों पर बल्कि पूरे वातावरण में पर भी पड़ता है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में... 
विज्ञापन


Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति क्यों मनाते हैं? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर भूल से भी न करें ये कार्य
  • मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का महत्व होता है। ऐसे में यदि आपके घर पर कोई भिखारी, साधु, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति आता है, तो उसे घर से खाली हाथ न जाने दें। अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्हें कुछ न कुछ दान जरूर दें।
  • मकर संक्रांति के दिन स्नान के पहले कुछ भी न खाएं और न ही पिएं। मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान और दान करके ही कुछ खाना चाहिए। हालांकि यदि आप किसी पवित्र नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें, उसके बाद कुछ भी खाएं-पीएं। 
  • इस दिन किसी भी तरह के नशे जैसे सिगरेट, शराब, गुटका आदि से खुद को दूर रखें। साथ ही इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करना शुभ माना जाता है।
  • मकर संक्रांति के दिन गलती से भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन न करें। इसके अलावा इस दिन अपनी वाणी को भी मधुर रखें। पूरा दिन किसी को अपशब्द न कहें और न ही गुस्सा करें। सभी के साथ मधुरता से पेश आएं।
Makar Sankranti 2024: भारत के अलग-अलग राज्यों में खास अंदाज से मनाई जाती है मकर संक्रांति, जानें सबके बारे में
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें