Shri Rudrashtakam Lyrics: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे हर साल फाल्गुन मास में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ और देवी पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी भक्ति में लीन होने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। कहते हैं कि यदि महाशिवरात्रि पर सच्चे भाव महाकाल को केवल एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो वह साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान 'श्री शिव रूद्राष्टकम' का पाठ करना और भी कल्याणकारी होता है, इसके प्रभाव से व्यक्ति को शत्रु पर विजय प्राप्त होती है। बता दें 'शिव रुद्राष्टकम' अपने-आप में अद्भुत स्तुति है, इसका महाशिवरात्रि पर पाठ करने पर साधक के धन-धान्य में वृद्धि अकाल मृत्यु से बचाव व पुत्र प्राप्ति के योग का निर्माण होता है।
पंचांग के अनुसार इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। वहीं, इस दिन महाकुंभ मेले के समापन के साथ-साथ यहां अंतिम स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में इस स्तुति का पाठ करना और भी लाभकारी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।