Mahashivratri 2024 Upay: हर साल फाल्गुन माह में चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था, इसलिए ये दिन शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि विधान से शिवजी की पूजा करते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या फिर जो लोग अपने सच्चे प्रेम की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि का पर्व उनके लिए बहुत ही शुभ दिन है। इस दिन सच्चे समर्पण के भाव से कुछ उपायों को करने से आपकी साभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि के उपाय...
Happy Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें खास शुभकामना संदेश, मिलेगा भोले बाबा का आशीर्वाद
मनचाहा जीवन साथी के लिए
महाशिवरात्रि के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनकर किसी शिव मंदिर जाएं और शिव-गौरी की पूजा करें। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं लाल चूड़ियां, लाल चुनरी, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम आदि चीजें अर्पित करें और महाशिव माता पार्वती से प्रार्थना करें। इसके बाद रामचरितमानस में वर्णित शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग अवश्य पढ़ें। विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने और मनचाहा जीवन साथी की प्राप्ति के लिए ये पाठ बहुत ही शुभ होता है।
शीघ्र विवाह के लिए
यदि विवाह में बाधा आ रही है तो महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाकर लाल रंग की मौली लेकर शिव जी और माता पार्वती की परिक्रमा करते हुए सात बार मौली से दोनों के बांध दें। यदि परिक्रमा करने के लिए उपयुक्त स्थान न हो तो एक ही स्थान पर खड़े होकर भी मौली बांध सकते हैं। तत्पश्चात दोनों की संयुक्त रूप से पूजा अर्चना करें। फिर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से शीघ्र विवाह की कामना करें।
Mahashivratri 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है इस बार की महाशिवरात्रि, बन रहे कई दुर्लभ संयोग
प्रेम विवाह के लिए
प्रेम विवाह के लिए महाशिवरात्रि के दिन मां पार्वती के सामने रामचरित मानस की इस चौपाई का पाठ करें। रामचरित मानस में ये प्रसंग बालकांड का है, जिसके अनुसार प्रभु श्री राम को देखकर सीता जी उनसे विवाह करने की कामना के लिए इस चौपाई को पढ़ते हुए मां पार्वती से भगवान राम को वर के रूप में प्राप्त करने की कामना की थी।
तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी।।
जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।