इस समय करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण
- फोटो : अमर उजाला
Mahashivaratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। वैसे तो प्रत्येक माह में शिवरात्रि आती है, लेकिन महाशिवरात्रि सबसे बड़ी होती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी का उत्सव मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और घर या मंदिर में जाकर शिवजी की पूजा अभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके बाद अगले दिन इस व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत पारण का समय और विधि...