Lohri 2022 Lokgeet: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के उत्तरी हिस्सों में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लोहड़ी मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाई जा रही है। लोहड़ी का पर्व किसान फसलों की तैयार होने की खुशी में मनाते हैं। लोहड़ी के दिन सभी लोग फसलों की अच्छी पैदावार के लिए भगवान और प्रकृति का विशेष रूप से शुक्रिया अदा करते हैं। इस दिन पर लोग सभी लोग एकत्रित होकर गीत गाते हुए नृत्य आदि करते हैं। इसके अलावा लोहड़ी के पर्व मनाने के पीछे दूसरी मान्यताएं भी हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में नया शादीशुदा जोड़ा या फिर किसी बच्चे का जन्म होता है, उस घरों में लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह और खास तरीके से मनाया जाता है। बच्चे के जन्म के बाद और विवाह होने के बाद पहली लोहड़ी विशेष रूप से मनाने की परंपरा होती है।