फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalita Panchami Vrat 2022: ललिता पंचमी व्रत आज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Fri, 30 Sep 2022 10:07 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lalita Panchami Vrat 2022 Date: शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन यानी अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ललिता पंचमी का व्रत किया जाता है। इस दिन स्कंदमाता के साथ ही मां ललिता का पूजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
ललिता पंचमी व्रत और पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lalita Panchami Vrat 2022 Date, Puja Muhurat and Vidhi: शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन यानी अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ललिता पंचमी का व्रत किया जाता है। इस दिन स्कंदमाता के साथ ही मां ललिता का पूजन भी किया जाता है। ये पर्व गुजरात और महाराष्ट्र में विशेष रूप से मनाया जाता है। मां ललिता माता सती का ही एक रूप हैं, जिन्हें त्रिपुर सुंदरी या फिर षोडशी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन व्रत व मां ललिता का पूजन करना अत्यंत शुभ व मंगलकारी माना जाता है। मां ललिता देवी की दस महाविद्याओं में से एक हैं। ललिता पंचमी का ये पर्व आज यानी 30 सितंबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं ललिता पंचमी पूजन का महत्व, शुभ मुहूर्त व व्रत पूजा विधि...

विज्ञापन


Navratri 2022 5th Day: नवरात्रि का पांचवां दिन है मां स्कंदमाता को समर्पित, जानिए पूजा विधि और कथा

ललिता पंचमी 2022 शुभ मुहूर्त
 पंचांग के अनुसार, 30 सितंबर को रात में 12 बजकर 08 मिनट से आश्विन शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत हुई है। वहीं ये तिथि 30 सितंबर को ही रात में 10 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक है।
विज्ञापन


ललिता पंचमी पूजन सामग्री
ललिता पंचमी की पूजा के लिए- कुमकुम, अक्षत, हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल, दीपक, घी, इत्र, पुष्प, दूध, जल, फल, मेवा, मौली, आसन, तांबे का लोटा, नारियल, इत्यादि चीजों को एकत्रित करके रख लें।
विज्ञापन


Skandmata Aarti Lyrics: नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की आरती, जीवन में आएंगी खुशियां

ललिता पंचमी पूजा विधि
शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात माता रानी का पूजन आरंभ करें। इस दिन मां ललिता के साथ स्कंदमाता व भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। माता के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित करें। फिर मां ललिता व सभी देवों का तिलक करें और विधिवत सभी चीजों को अर्पित करते हुए पूजन करें। इसके बाद मां को मिष्ठान आदि का भोग अर्पित करें और आरती करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें