फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2018: इस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Mon, 27 Aug 2018 04:12 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 2 सितंबर 2018 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत खास महत्व होता है। इस त्योहार को भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार अष्टमी 2 सितम्बर की रात 08:47 पर लगेगी और 3 तारीख की शाम को  7 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जायेगी। वैष्णव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को मनाई जाएगी।

विज्ञापन

शुभ मुहूर्त
-जन्माष्टमी के दिन निशिता पूजा का समय का समय रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
- शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 45 मिनट तक रहेगा।
-3 सितंबर को, पारण का समय: शाम 8 बजकर 5 मिनट के बाद

महत्व
भादो महीने की जन्माष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमीके रूप में मनाया जाता है। इसी तिथि में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में आधी रात के वक्त हुआ था। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस भगवान कृष्ण की पूजा करने सभी तरह के दुखों का नाश होता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें