नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
नवंबर माह का यह सप्ताह व्रत एवं त्योहारों के लिए खास है। सप्ताह की शुरुआत जहां मर्णिकर्णिका स्नान से हुई है तो वहीं इसका अंत वृश्चिक संक्रांति से होगा। आइए इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहारों पर डालते हैं एक नजर....
11 नवंबर 2019, सोमवार
मणिकर्णिका स्नान - हिन्दू मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को जो व्यक्ति मणिकर्णिका घाट पर स्नान करता है उसे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।
12 नवंबर 2019, मंगलवार
देव दिवाली - शिव नगरी काशी में मनाए जाने वाले पर्व देव दिवाली का प्रदोष काल मुहूर्त 5 बजकर 11 मिनट से शुरु होकर 7 बजकर 48 तक रहेगा। आज के दिन बनारस के घाटों में देवता स्वर्ग लोक से दिवाली मनाने आते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा- आज के दिन कार्तिक पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ नवंबर 11, 2019 को शाम 06:04 बजे से शुरु होगा जो नवंबर 12, 2019 को शाम 07:06 बजे समाप्त होगा।
गुरु नानक जयंती - साल 2019 में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 550वाँ जन्मोत्सव है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जानते हैं।
भीष्म पंचक - कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक के व्रत को भीष्म पंचक नाम से जाना जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है।
15 नवंबर 2019, शुक्रवार
संकष्टि चतुर्थी - प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टि चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने का विधान है।
17 नवंबर 2019, रविवार
वृश्चिक संक्रांति - वृश्चिक संक्रांति का आशय है सूर्य का वृश्चिक राशि में आगमन। इस दिन सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।