फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के इस खास योग में करना चाहिए ये उपाय, पूरी होती है हर इच्छा

Wed, 06 Dec 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
आज गणेश चतुर्थी है और एक खास योग भी बन रहा है। बुधवार और गणेश चतुर्थी दोनों ही एक साथ पड़ने की वजह से इसका विशेष महत्व है क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन माना जाता है। इस विशेष योग में अगर भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाय तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और किसी भी शुभ कार्य करने से पहले उनकी पूजा जरूर की जाती है।
विज्ञापन


पढ़ें- एक छोटी सी सुपारी आपको बना सकती है धनवान, जानें कैसे

अगर आप के ऊपर किसी तरह की परेशानी आ रही तो इस विशेष योग में भगवान गणेश की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुबह स्नान आदि करके पूजा के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को चौकी के ऊपर लाल कपड़ा रख कर पूजा की शुरुआत करनी चाहिए। इसके बाद पूजा का संकल्प लेते हुए उन्हें अक्षत, रौली, चंदन, पान, धूप और उनका पंसदीदा चीज लड्डू और दूर्वा  उन्हें अर्पित करें। आज के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने और भगवान के सामने घी का दीपक  जलाने से हर मनोकामना पूरी होती है।अगर आपके ऊपर पिछले कई दिनों से कोई संकट चल रहा और तमाम कोशिश के बाद भी इससे निजात नहीं मिल पा रही है तो इस दिन साबूत हल्दी की गांठ भगवान को चढ़ाने पर परेशानी दूर हो जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें