सनातन परंपरा में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष से जुड़े व्रतों की एक लंबी परंपरा है। साल के 365 दिनों में प्रतिदिन किसी न किसी देवता को समर्पित व्रत होता है। ऐसा ही एक व्रत किसी भी मास की एकादशी को किया जाता है, जो भगवान श्रीहरि को समर्पित होता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस पावन तिथि पर व्रत करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एकादशी के दिन किया जाने वाला यह व्रत साधक को जीवन में सभी प्रकार की सफलता दिलाता है। इस दिन धूप-दीप, फल-फूल आदि से श्री नारायण का पूजन करना चाहिए।