Karwa Chauth Today Moonrise Time: आज शुभ योग में करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं पति की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और मंगलकामना के निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय 16 श्रृंगार करके करवा माता और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हुए कथा सुनती हैं। इसके बाद रात को चांद के निकलने का इंतजार किया जाता है और जैसे ही आसमान में चांद का दीदार होता है चंद्रदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के प्रेम, स्नेह, रिश्तों की पवित्रता और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए करवा माता, भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश जी की आराधना करती हैं उनका अखंड सौभाग्यवाती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। करवा चौथ व्रत के नियमों का पालन करने पर वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। करवा चौथ पर सूर्यास्त के बाद पूजा की जाती और सभी सुगाहिन महिलाओं को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज रात देश के अलग-अलग शहरों में कितने बजे करवा चांद का चांद निकलेगा।
| शहर | समय |
| दिल्ली | रात 07:53 |
| नोएडा | रात 07:52 |
| मुंबई | रात 08:36 |
| कोलकाता | रात 07:22 |
| चंडीगढ़ | रात 07:48 |
| पंजाब | रात 07:48 |
| जम्मू | रात 07:52 |
| लुधियाना | रात 07:52 |
| देहरादून | रात 07:24 |
| शिमला | रात 07:47 |
| पटना | रात 07:29 |
| लखनऊ | रात 07:42 |
| कानपुर | रात 07:47 |
| प्रयागराज | रात 07:42 |
| इंदौर | रात 08:15 |
| भोपाल | रात 08:07 |
| अहमदाबाद | रात 08:27 |
| चेन्नई | रात 08:18 |
| बंगलूरू | रात 08:30 |
| जयपुर | रात 08:05 |
| रायपुर | रात 07:43 |