फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चांद दिखने में हो सकती है देरी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समय

Thu, 29 Oct 2026 11:29 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Karwa Chauth Moonrise Time in Delhi NCR: करवा चौथ आज मनाया जा रहा है। महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिल्ली-एनसीआर में बारिश से चांद दिखने में देरी हो सकती है। जानें शहरवार चंद्रोदय का समय।
 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth Moonrise Time in Delhi NCR: प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का पर्व करवा चौथ आज मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास करती हैं। यही वजह है कि करवा चौथ के व्रत को बेहद कठिन माना जाता है। करवा चौथ के व्रत का पारण चांद के दर्शन करने और विधि-विधान से पूजा करने के बाद किया जाता है। ऐसे में महिलाओं को पूरे दिन चांद निकलने का इंतजार रहता है। हालांकि, इस साल करवा चौथ के दिन दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में बारिश होने की संभावना के चलते चांद के दीदार में परेशानी हो सकती है। मौसम खराब रहने या आसमान में बादल छाए रहने से चांद दिखाई देने में देरी हो सकती है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के मन में सवाल है कि उनके शहर में चांद कब निकलेगा और उन्हें चंद्रदेव के दर्शन के लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का संभावित समय।

विज्ञापन

आज करवा चौथ पर कब खत्म होगी भद्रा और कब निकलेगा चांद? जानें पूजा मुहूर्त से लेकर विधि तक सबकुछ
 

करवा चौथ मुहूर्त 2026

  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक।
  • पूजा विधि: शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करें।
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक।
  • व्रत पारण: चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय

 

शहर 

चंद्रोदय का समय

1

नई दिल्ली

शाम 8:17 बजे

2

नोएडा

शाम 8:16 बजे

3

गुरुग्राम

शाम 8:18 बजे

4

चंडीगढ़

शाम 8:12 बजे

5

जयपुर

शाम 8:28 बजे

6

लखनऊ

शाम 8:06 बजे

7

पटना

शाम 7:52 बजे

8

कोलकाता

शाम 7:47 बजे

9

भोपाल

शाम 8:31 बजे

10

इंदौर

शाम 8:39 बजे

11

अहमदाबाद

शाम 8:52 बजे

12

मुंबई

रात 9:00 बजे

13

पुणे

शाम 8:58 बजे

14

हैदराबाद

शाम 8:41 बजे

15

बंगलुरू

शाम 8:55 बजे

16

चेन्नई

शाम 8:44 बजे

17

नागपुर

शाम 8:29 बजे

18

रायपुर

शाम 8:18 बजे

 

करवा चौथ 2026: करवा चौथ आया है, खुशियों की सौगात लाया है, इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें