Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखती है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत करता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सुबह से बिना कुछ खाए-पिए उपवास पर रहती हैं। फिर शाम के समय करवा माता की पूजा करती हैं और रात को चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। जब चांद निकलता है तो उसके दर्शन करते हुए और अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ पर पति-पत्नी के आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
पहला उपाय- चौथ माता की पूजा
जो सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं उनके लिए करवा माता की पूजा का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ के दिन सुगाहिन महिलाओं को अपने करवा में जल भरकर चौथ माता को अर्पित करना चाहिए। पूजा के दौरान सुहागिन महिलाएं अपने सभी आभूषणों को पहनें।
दूसरा उपाय- गौरी शंकर की पूजा
करवा चौथ पर जहां करवा माता की पूजा करने का विधान होता है,वहीं इसके साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं को गौरी शंकर की पूजा के साथ माता को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी और वस्त्र चढ़ाएं। इसस दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
तीसरा उपाय- सुहाह की चीजों का करें दान
करवा चौथ पर सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी और वस्त्र का दान करना सौभाग्यवती महिलाओं को शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे करने से मां पार्वती प्रसन्न होती है। जिससे अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।
चौथा उपाय- 7 सुहागिन महिलाओं का आशीर्वाद
धर्म शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ के दिन पूजा के बाद सात सुहागिन महिलाओं का आशीर्वाद लेने की परंपरा होती है। इस दिन जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं वे सात दूसरी सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
पांचवां उपाय- पति से लाल रंग के उपहार लें
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति से लाल या फिर पीले रंग की सुहाग की चीजें उपहार में लें। इससे प्रेम और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथी पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बढ़ेगा।