सरगी के साथ करवा चौथ व्रत की शुरुआत
सरगी के बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। कई क्षेत्रों में महिलाएं सर्गी खाकर अपना व्रत शुरू करती हैं। व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को उपहार देती है। यदि सास न हो तो घर की बड़ी महिला या ननद भी सरगी दे सकती है। सरगी की थाल में कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, साड़ी, सिन्दूर, बिछिया, सूखे मेवे, मिठाई, ताजे फल, शगुन मनी आदि शामिल हैं।
करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि शुरू - 20 अक्तूबर 2024, प्रातः 06:46
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि समाप्त - 21 अक्टूबर 2024, प्रातः 04:16
करवा चौथ पूजा समय - सायं 05:46 - रात्रि 07:09, (अवधि 1 घंटा 16 मिनट)
करवा चौथ व्रत समय - प्रातः 06:25 - रात्रि0 7:54, (अवधि 13 घंटे 29 मिनट)
करवा चौथ 2024 चंद्रोदय समय
20 अक्तूबर 2024 को रात्रि 07:54 पर चांद निकलेगा। हालांकि शहर के अनुसार चंद्रोदय समय अलग हो सकता है। चांद की पूजा के बिना ये व्रत अधूरा है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।