क्या होता है सरगी
सरगी एक भोजन की थाली है जिसमें खाने की कुछ चीजें होती हैं। जिसको खाने के बाद दिनभर निर्जला उपवास रहा जाता है और फिर रात में चांद की पूजा करने के बाद ही खाया जाता है।
किसके हाथों लेनी चाहिए सरगी
सरगी लेने का रिवाज सास के हाथों है लेकिन अगर घर में सास नहीं हैं तो फिर बड़ी ननद या जेठानी के हाथों इसे लेना चाहिए। सरगी लेने का सही समय भोर में तीन से चार बजे के बीच होता है।
सरगी में करें खीर शामिल
- फोटो : Amar ujala rasoi se
सरगी में ये चीजें करें शामिल
- खीर: सरगी खीर को जरूर शामिल करें। खीर शुभ होता है और पोषण के लिए यह शुभ है।
- ड्राय फ्रूट्स: ड्राय फ्रूट्स को सरगी में शामिल करें ताकि दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपको मिल सके।
- भोजन: रोटी के साथ हरी सब्जी और सलाद जरूर लें, यह भी दिन भर ऊर्जा देने के साथ ही पोषण की आपूर्ति करेगा।
- फल: फल बहुत जल्दी पच जाते हैं लेकिन कम समय में जरूरी पोषण और ऊर्जा के लिए ये जरूरी हैं।