आज करवा चौथ का व्रत है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की मंगल कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय चांद के दर्शन करने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। इस करवा चौथ में आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को करवा चौथ की बधाई संदेश भेज सकते हैं।
हाथों में रंग-बिरंगी सतरंगी
चूड़ियाँ है सजाये गोरी सजनी
सजी है वो दुल्हन सी प्यारी-न्यारी
माथे पे अपनी भरे मांग सिंदूरी
हैप्पी करवा चौथ
चाँद की पूजा करके करती हूँ
मैं तेरी सलामती की दुआ
तुझे लग जाए मेरी भी उम्र
गम रहे हर पल तुझसे जुदा
हैप्पी करवा चौथ
आज का दिन है नाम तुम्हारे
जल्दी से आ जाओ आप पास हमारे
है इंतज़ार आपका बेसब्री से
रहो साथ मेरे समाँ जाओ साँसों में
हैप्पी करवा चौथ
उम्र तुझे मेरी भी लग जाये
काश तेरी साँसें मुझमे बस जाये
करवा चौथ है बहुत सुहाना
गर मैं रुठुं तो तुम मानना
हैप्पी करवा चौथ
इस जीवन में मुझे,
जो मिला है तेरा साथ
दुःख सारे मिट गए,
हुआ खुशियों का आगाज़
हैप्पी करवा चौथ
जब तक ना देखें चेहरा आपका
ना सफल हो ये त्यौहार हमारा
आपके बिना क्या है ये जीवन हमारा
जल्दी आओ और दिखाओं अपनी सूरत
और कर दो करवा चौथ सफल हमारा
हैप्पी करवा चौथ