फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या न करें, इन धार्मिक नियमों का रखें ध्यान

Tue, 24 Nov 2026 01:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन
kartik purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत पुण्यदायी और फलदायी तिथि माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आकर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं। इसी कारण इसे देव दीपावली भी कहा जाता है। भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों में इस दिन स्नान, दान, दीपदान और पूजा-पाठ का विधान बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए शुभ कर्मों का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।

विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त में करें पवित्र स्नान
कार्तिक पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस दिन गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। यदि नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर ही स्नान के बाद गंगाजल के छींटे लगा लें । इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण कर पूजा और व्रत का संकल्प लें। मान्यता है कि इस दिन पवित्र स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

भगवान विष्णु और शिव की करें पूजा
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की आराधना का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करें। वहीं भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और सफेद पुष्प चढ़ाएं। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


घर और मंदिर में करें दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन देवता भी दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं। इसलिए शाम को घर के मंदिर, तुलसी के पास और मुख्य द्वार पर घी या तेल के दीपक जलाएं। मंदिरों और पवित्र नदियों के किनारे भी दीपदान करें। काशी की देव दीपावली इसी परंपरा का प्रसिद्ध स्वरूप है। दीप जलाते समय भगवान विष्णु और महादेव का स्मरण करें।

अन्न, वस्त्र और कंबल का करें दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, कंबल, गुड़, तिल और घी का दान करना शुभ माना गया है। सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीबों को गर्म कपड़े और कंबल देना विशेष पुण्य का कार्य है। सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन भी कराएं।

चंद्रमा को अर्घ्य देकर करें प्रार्थना
पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा के दर्शन और पूजन का भी महत्व है। चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को जल अर्पित करें और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करें। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप और ध्यान करना भी शुभ माना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या न करें?

  • इस पवित्र दिन किसी से विवाद, झगड़ा या अपशब्दों का प्रयोग न करें। वाणी में मधुरता और व्यवहार में विनम्रता रखें।
  • घर में मांस-मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन न करें। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।
  • झूठ बोलने, छल-कपट करने और किसी का अहित करने से बचें।
  • तुलसी के पत्ते न तोड़ें। पूजा के लिए तुलसी दल एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।
  • किसी जरूरतमंद व्यक्ति को निराश न करें। सामर्थ्य के अनुसार उसकी सहायता अवश्य करें।
  • दान-पुण्य करते समय अहंकार न करें और किसी का अपमान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें