फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामिका एकादशी: सावन की एकादशी है बहुत खास, भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये 5 काम

Tue, 07 Aug 2018 11:14 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

7 अगस्त 2018 को सावन महीने की एकादशी है। इस एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में सावन में पड़ने वाली इस एकादशी को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। आज के दिन जो व्यक्ति भक्ति भाव से पूजा-पाठ और व्रत रखता है उसे सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति सभी एकादशी का व्रत नहीं रख पाता है तो इस कामिका एकादशी का व्रत रखने से उसे सभी 24 एकादशियों का लाभ मिलता है। एकादशी के दिन कई काम ऐसे होते हैं जिसे शास्त्रों में वर्जित माना जाता है।

विज्ञापन


चावल खाना वर्जित
एकादशी पर भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार एकादशी में चावल का सेवन करने से मन में चंचलता आती है जिसके कारण मन भटकता है इसलिए चावल का खाना वर्जित है।
नशीली चीजों का सेवन
एकादशी का व्रत रखने पर इस दिन नशीली चीजें जैसे मदिरा पान, धूम्रपान करने से बचना चाहिए।

क्रोध और तनाव न लें
जिस दिन एकादशी का व्रत रखा हो उस दिन मनुष्य को क्रोध और तनाव से बचना चाहिए। क्रोध और तनाव से मन में नकारात्मक विचार आते हैं जिसके कारण पूजा में ठीक तरह से मन नहीं लगता।
विज्ञापन


दातुन करना वर्जित
एकादशी पर कभी भी दातुन से दांत साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एकादशी वाले दिन किसी पेड़ की टहनियों को तोड़ने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं। 
विज्ञापन


एकादशी व्रत की रात को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। व्रत का पुण्य लाभ कमाने के लिए जमीन पर ही सोएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें