ज्येष्ठ भौम प्रदोष व्रत 2024 मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 4 जून को प्रात: 12 बजकर 18 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 4 जून की रात 10 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में पहला प्रदोष व्रत 4 जून को रखा जाएगा। इस दौरान पूजा के लिए 2 घंटे 1 मिनट तक का समय प्राप्त होगा।
पूजा मुहूर्त - रात 07.16 - रात 09.18
अवधि - 2 घंटे 01 मिनट
प्रदोष व्रत पूजा विधि
- प्रदोष व्रत वाले दिन आप जल्दी उठें और स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर लें।
- फिर शिव जी के समक्ष दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन शिव जी की पूजा पूरी विधि के साथ पूर्ण करें।
- शाम के समय पूजा के दौरान दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र फूल और नैवेद्य शिवलिंग पर अर्पित करें।
- फिर व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
- अंत में शिव जी की आरती करके पूजा समाप्त करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।