Jyeshtha month Pradosh Vrat 2024: ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है। यह माह गर्मी के हिसाब से सबसे ज्यादा कष्टकारी होता है। इस माह में सूर्य अपने सबसे ताकतवर रूप में होते हैं, जिससे धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है। इसलिए इस माह में व्रत रखना और भी कठिन हो जाता है। लेकिन माना जाता है कि इस दौरान उपवास रखने से जीवन की सभी परेशानियों का निवारण होता है। ऐसे में प्रदोष व्रत रखने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इस बार ज्येष्ठ माह में प्रदोष व्रत 4 जून 2024, मंगलवार के दिन रखा जाएगा। मंगलवार के दिन पड़ने की वजह से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान की पूजा भी करनी चाहिए, इससे संकटों का नाश होता है। यही नहीं जातक की कुंडली से भी मांगलिक दोष दूर होता है।
हिंदू धर्म में प्रदोष के व्रत को सुख और समृद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है। इस व्रत को करने से रोग, ग्रह दोष, कष्ट, पाप आदि से मुक्ति मिलती है। ऐसे में इस दिन की जाने वाली पूजा को मुहूर्त के अनुसार ही करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए पूजा विधि से लेकर मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।