व्रत और त्योहारों के नजरिए से देखा जाए तो इस महीने में कई त्योहार देखने को मिलते हैं। मसलन- वट सावित्री व्रत, अपरा एकादशी, शनि जयंती निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा, बुढ़वा मंगल आदि त्योहार पड़ते हैं। इसलिए आइए इस लेख 2024 के ज्येष्ठ मास के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही इस मास में पड़ने वाले सारे त्योहारों के बारे में तारीख सही जानते हैं।
कब से कब तक ज्येष्ठ माह 2024?
हिंदू कैलेंडर यानी विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार बात करें तो, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होगा, जो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, 2024 में ज्येष्ठ माह 24 मई से शुरू होगा और 29 दिन बाद 22 जून 2024 को समाप्त होगा।
ज्येष्ठ माह में किन देवी देवताओं की पूजा होती है?
विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार हर मास किसी न किसी देवी देवता से संबंधित होता है। ज्येष्ठ माह भी सूर्य देव, हनुमान जी, वरुण देव और शनिदेव की पूजा करें।
ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले व्रत और त्यौहार की लिस्ट
24 मई 2023, (शुक्रवार) ज्येष्ठ माह आरंभ
26 मई, (रविवार) एकदंत संकष्टी चतुर्थी
30 मई 2024, (गुरुवार) कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
01 जून 2024, (शनिवार) हनुमान जयंती (तेलुगु)
02 जून 2024, (रविवार) अपरा एकादशी
04 जून 2024, (मंगलवार) मासिक शिवरात्रि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
06 जून 2024, (गुरुवार) ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
10 जून 2024, (सोमवार) विनायक चतुर्थी
11 जून 2024, (मंगलवार) स्कंद षष्ठी
14 जून 2024, (शुक्रवार) धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
15 जून 2024, (शनिवार) मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
16 जून 2024, (रविवार) गंगा दशहरा
17 जून 2024, (सोमवार) गायत्री जयंती
18 जून 2024, (मंगलवार) निर्जला एकादशी
19 जून 2024, (बुधवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21 जून 2024, (शुक्रवार) वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा), सबसे बड़ा दिन
22 जून 2024, (शनिवार) ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, कबीर दास जयंती
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।