Jaya Ekadashi 2025: रोजाना घरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है लेकिन विशेष कृपा प्राप्ति के लिए एकादशी का दिन सबसे शुभ है। माना जाता है कि इस दिन सृष्टि के संचालक श्री हरि की उपासना करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं, साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर यह व्रत रखा जाता है, इस दौरान सभी एकादशी तिथि में जया एकादशी को सबसे खास माना गया है। जया एकादशी का उपवास माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। कहते हैं कि यदि इस दिन सच्चे भाव से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखा जाए तो साधक को मृत्यु के बाद भूत-प्रेत नहीं बनना पड़ता है। इस साल 8 फरवरी को जया एकादशी है, इस दिन मृगशिर्षा नक्षत्र और वैधृति योग बन रहा है। इस योग में विष्णु चालीसा का पाठ करना लाभकारी हो सकता है, इससे जीवन में सकारात्मकता का वास होता। ऐसे में आइए इस चालीसा के बारे में जानते हैं.....