फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2020: जानें नए साल के पहले माह के व्रत एवं त्योहार

Tue, 31 Dec 2019 11:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
calendar 2020 - फोटो : calendar 2020
विज्ञापन

नए साल के पहले महीने जनवरी 2020 के व्रत एवं त्योहार (January 2020 vrat and festivals list) की पूरी लिस्ट।

विज्ञापन


1 जनवरी, नए साल का प्रारंभ
1 जनवरी 2020 को नए साल का आगाज हो जाएगा। दुनिया साल 2019 को छोड़कर नए वर्ष 2020 में कदम रखेगी। 

6 सोमवार, पौष पुत्रदा एकादशी
6 जनवरी 2020 पुत्रदा एकादशी है। पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति होती है, इसलिए इसे पौष पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। 

8 बुधवार, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 जनवरी 2020 को प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जानते हैं। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन




10 शुक्रवार, पौष पूर्णिमा व्रत
10 जनवरी 2020 को पौष पूर्णिमा व्रत है। हिन्दू पंचांग की पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। हिन्दू धर्म और भारतीय जनजीवन में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है।

13 सोमवार, संकष्टी चतुर्थी
13 जनवरी 2020 को संकष्टी चतुर्थी है। यह हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को अन्य सभी देवी-देवतों में प्रथम पूजनीय माना गया है।

14 मंगलवार, लोहड़ी
14 जनवरी 2020 को लोहड़ी पर्व है। लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति की पूर्वसंध्या पर इस त्यौहार का उल्लास रहता है।

15 बुधवार, पोंगल
15 जनवरी 2020 को पोंगल पर्व है। जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं तो मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है ठीक उसी प्रकार तमिलनाडु में पोंगल का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।

15 बुधवार, मकर संक्रांति
15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति पर्व है। भारत के विभिन्न इलाकों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। 

20 सोमवार, षटतिला एकादशी
20 जनवरी 2020 को षटतिला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। कुछ लोग बैकुण्ठ रूप में भी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। षटतिला एकादशी पर तिल का विशेष महत्व बताया गया है।

22 बुधवार, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
22 जनवरी 2020 प्रदोष व्रत है। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है। 

23 गुरुवार, मासिक शिवरात्रि
23 जनवरी 2020 को मासिक शिवरात्रि है। हिन्दू धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

24 शुक्रवार, माघ अमावस्या
24 जनवरी 2020 को माघ अमावस्या है। माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन मनुष्य को मौन रहना चाहिए और गंगा में डुबकी लगानी चाहिए। 
विज्ञापन


26 रविवार, गणतंत्र दिवस
प्रतिवर्ष 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत में भारतीय संविधान लागू हुआ था।

29 बुधवार, बसंत पंचमी
29 जनवरी 2020 को बसंत पंचमी है। यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। आज ही के दिन से भारत में वसंत ऋतु का आरम्भ होता है। इस दिन सरस्वती पूजा भी की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें