फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2019 : तीसरा बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान की किस पूजा से पूरे होंगे सारे अरमान

Mon, 03 Jun 2019 02:58 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bada Mangal 2019 - फोटो : Rohit Jha
मंगलवार को श्री हनुमान जी का वार माना जाता है। इस दिन बजरंगी की साधना का विशेष फल मिलता है। यही मंगल तब और विशेष हो जाता है जब यह ज्येष्ठ माह में पड़ता है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगल को बड़ा मंगल कहते हैं। बजरंगी की कृपा दिलाने वाले बड़े मंगल की शुरुआत इस बार जेठ के महीने में 21 मई से हुई। इसके बाद 28 मई के बाद अब 4 जून और 11 जून को बड़ा मंगल पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Bada Mangal 2019
शुभ नक्षत्र में मनाया जाएगा तीसरा बड़ा मंगल 

ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल चार जून को शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ मृगशिरा नक्षत्र में पड़ेगा। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है, जो सबका मंगल करता है। इस तरह से देखा जाए तो हनुमत साधकों के लिए यह एक अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी दिन है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एक महापर्व के रुप में मनाया जात है। बड़ा मंगल के दिन लखनऊ के तकरीबन प्रत्येक मंदिर, सड़क, गली, आदि में हनुमान जी पूजा होती और प्रसाद बंटता दिख जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Bada Mangal 2019
इसी शुभ दिन श्रीराम से पहली बार मिले थे हनुमान

मान्यता है कि श्री हनुमान जी पहली बार अपने आराध्य प्रभु श्रीराम से ज्येष्ठ माह के मंगलवार वाले दिन मिले थे। यही कारण है कि इसे बड़ा मंगल कहा जाता है। चूंकि श्री मंगलवार श्री हनुमान जी का दिन माना जाता है, इसलिए पूरे ज्येष्ठ माह में श्री हनुमान जी से जुड़े इस अहम दिन विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है। 

4 of 5
Bada Mangal 2019 - फोटो : amar ujala
इस विधि से करें पूजन

बड़ा मंगल के दिन सात चिरंजीवियों में से एक श्री हनुमान जी की विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है। विदित हो कि भगवान श्री हनुमान उन सात पवित्र देवताओं में से एक हैं जो सशरीर युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। ऐसे में बजरंगी के इस पावन पर्व पर उनकी विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। बजरंगी को समर्पित बड़ा मंगल के दिन श्री हनुमान जी को पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ चना, गुड़, मीठी पूड़ी आदि का प्रसाद चढ़ना चाहिए। इस दिन अन्न दान और जल दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bada Mangal 2019 - फोटो : amar ujala
बड़ा मंगल से जुड़ी हैं कई चमत्कारिक कहानियां

यहां पर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही भक्ति भाव से इस महापर्व से जुड़ते हैं। लखनऊ में बड़ा मंगल मनाने के पीछे मान्यता है कि एक समय यहां के नवाब सआदतअली खां अत्यधिक बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्होंने स्वस्थ होने के लिए उन्होंने हनुमान से मन्नत मांगी थी, जिसके पूरे होते ही उन्होंने हनुमान जी का एक विशाल मंदिर बनवाया था, जो आज अलीगंज में स्थित है। हनुमान जी के चमत्कार से जुड़ी न जाने कितनी कहानियां हैं, जिनसे जुड़ते हुए बड़ा मंगल पर श्रद्धालु अपनी मंगल कामना करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें