फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविराम जीवन जीना ही तो वसंत है

Sat, 17 Feb 2018 08:01 AM IST
रत्ना श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत प्रेम का संदेश देता है। 'प्रिय' के लिए त्याग कि भावना का। अपने अहम को छोड़ देना ही तो प्रेम है। कबीर जैसे कवियों और सूफी संतों ने प्रेम और ईश्वर को एक ही कहा है। 'बीरा ये घर प्रेम का। खाला का घर नाहि, सीस उतारे, भुई धरे ,तौ पैठे   घर माहि।' वसंत का स्थान मन में ही छिपा होता है। धर्म का भी यही महामंत्र है कि हर स्थिति का सामना करो, अविराम जीवन जीना यहीं तो वसंत है। 

विज्ञापन


यही धर्म का शाश्वत महामंत्र भी है। सृजन की सरिता में आकंठ डूब जाना और नवनिर्माण का संकल्प भी वसंत का ही तो सूत्र संदेश है। यह सर्वव्यापी और सर्वग्राही होने कि ऋतु है, तभी तो विदेशी वेलेंटाइन संत भी इसकी सुगंध में सराबोर होकर भारतभूमि में अपनी जगह खोज रहे हैं। वसंत अपने साथ ले आता है फागुन की मस्ती, होली के गीतों की मिठास, उनसे जुड़ी राधा कृष्ण के प्रेम की अलौकिकता। 

यही तो धर्म द्वारा निष्काम प्रेम का खुले मन से स्वागत है, जो कृष्ण को पूजनीय बना देता है। वसंत, 'जा तन की झाई पड़े....श्याम हरित धुति होये' का प्रतिबिम्ब ही तो है। जब पीली सरसों से भरी स्वर्णवर्णा, राधा रूपी पृथ्वी, नीले (सांवले) श्रीकृष्ण रूपी आकाश से सुदूर क्षितिज पर भावलोक में एकात्म होती है, तब इस संयोग से जो हरीतिमा जन्म लेती है, वही मन, प्राण और धर्म की संजीवनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें