फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2019: जानिए होली पर आजमाए जाने वाले अचूक टोटके, जिससे दूर होती है परेशानियां

Sun, 17 Mar 2019 12:28 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य आदित्य
विज्ञापन
विज्ञापन
 21 मार्च को देश में होली मनाई जाएगी। देश में होली एक विशेष त्यौहार है और इस त्यौहार की विशेषता होती है कि इस दिन किये गए उपाय अचूक फल प्रदान करते हैं। आइए कुछ ऐसे होली के टोटके के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन


- होलिका दहन में सभी घर वालों को शामिल होना चाहिए और तीन परिक्रमा लेते हुए पीली सरसों, अलसी और गेहूं की बालियां अग्नि में डालनी चाहिए। ऐसा करने से नज़र दोष समाप्त हो जाता है, ग्रह अनुकूल होते हैं और घर में शुभता आती है।

- होलिका दहन के बाद बची हुई राख को अपने घर लाकर एक लाल कपडे में बांध कर अपनी तिजोरी में रखने से बरकत आती है और अनावश्यक खर्चे रुकते हैं।

- रोजगार के लिए होली वाली रात को एक नींबू लेकर किसी चौराहे पे जाएं और उसे काट कर चार टुकड़े कर दें। उसके बाद इन चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें और घर वापस जाएं। याद रहे कि आपको किसी भी हालत में पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
विज्ञापन


- होली वाली रात को चन्द्रमा अपनी परम अवस्था पर होता है क्योंकि ये पूर्णिमा की रात होती है। इस रात को चंद्रमा को दूध का अर्घ देने से और कोई सफेद मीठा मिष्ठान अर्पण करने से आर्थिक और पारिवारिक समस्या का निदान होता है। इस उपाय को करने से मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

- आर्थिक संकट के निदान के लिए होलिका दहन के समय श्री सूक्तम का पाठ करते हुए शक्कर की आहुति देनी चाहिए।

- अभीष्ट कार्य की सिद्धि के लिए तीन गोमती चक्र लेकर अपनी प्रार्थना को बोलते हुए अग्नि में दाल में और प्रणाम करें।

- विवाह में विलम्ब दूर करने के लिए होली वाले दिन एक पान के पत्ते पर एक सुपारी और एक हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें और श्री शिव दारिद्र दहन स्तोत्र का पाठ करें। शीघ्र ही विवाह के शुभ योग बनेंगे।

- होलिका की भस्म का टीका करने से नज़र दोष, ग्रहबाधा और प्रेतबाधा से मुक्ति मिलती है।

- अपने इष्ट देवता /कुल देवी/देवता के साथ होली खेलने से भी सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

- रोग पीड़ा शांत करने के लिए होली वाले दिन एक पान का अखंडित पत्ता, एक गुलाब का ताज़ा फूल और कुछ बताशे लेकर रोगी के ऊपर से 31 उतार कर किसी चौराहे पर रख दें और पीछे मुड़कर न देखें।

- कोर्ट कचेहरी की समस्या दूर करने के लिए जलती हुई होलिका की राख लेकर एक लोहे की कील से अपने केस नंबर और शत्रु का नाम एक कागज पर लिख दें और उसे होलिका की अग्नि में दहन कर दें। आपको केस से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें