फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2018: होलाष्टक शुरू होते ही नहीं करना चाहिए कोई भी शुभ काम, होता है अशुभ

Tue, 20 Feb 2018 09:32 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
holi
विज्ञापन

होली का पर्व धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है और इसी के साथ होलाष्टक भी शुरू होने वाला है। इस बार 23 फरवरी से होलाष्टक शुरू होंगे। होली के 8 दिन पूर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक लग जाता है जो पूर्णिमा तक जारी रहता है। ऐसे में इन 8 दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इसलिए होलाष्टक शुरू होने पर सभी तरह के शुभ कामों नहीं करना चाहिए। इस दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह,गृह प्रवेश आदि वर्जित माना जाता है। साथ ही इस साल जिन लड़कियों की शादी होती है उन्हें मायके वापस बुला लिया जाता है। वहीं इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है दरअसल फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से नेचर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें